सहवाग ने आठ चौकों और दो छक्कों की सहायता से अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर तेंदुलकर ने अर्धशतक पूरा करने के लिए नौ चौके लगाए। इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
संगकारा ने पिच पर हल्की घास देखकर सुबह की नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि टॉस जीतने पर वह भी पहले गेंदबाजी का फैसला करते। चोट के कारण युवराज सिंह इस मैच से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*