For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जोकोविच ने बताया कब लेंगे संन्यास, सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का है मकसद

नई दिल्ली। सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वो कब टेनिस से संन्यास लेंगे और उससे पहले उनका क्या मकसद है जिसे वो पूरा करना चाहते हैं। फेडरर अभी 32 साल के हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दाैरान कहा कि वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। जोकोविच ने अब तक जोकोविच ने 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उनके अलावा स्पेन के राफेल नडाल ने 19 और अर्जेंटीना के रोजर फेडरर ने सबसे ज्यादा 20 बार खिताब जीते हैं।

जोकोविच ने कहा, ''मुझे हमेशा खुद पर पूरा विश्वास होता है। मुझे विश्वास है कि मैं सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर सकता हूं। इस मामले में मैं लंबे समय के लिए नंबर-1 रह सकता हूं। निश्चित तौर पर यही एकमात्र मेरा लक्ष्य भी है।'' जोकोविच ने कहा कि वे अभी भी मानते हैं कि टेनिस में उनका करियर 40 की उम्र तक रहेगा। जोकोविच ने कहा, ''मैं विश्वास नहीं करता कि खेल की कोई सीमा होती है। यह सभी सीमाएं केवल आपके अंहकार या दिमाग का भ्रम हैं।''

सर्बियाई स्टार ने 2008 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था। तब वे वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी थे। इस साल भी कोरोना से पहले उन्होंने फरवरी में 8वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम जीता था। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को शिकस्त दी थी।

माना जा रहा है कि कोरोना की वैक्सीन बनने के बाद ही टेनिस शुरू हो सकेगा। हाल ही में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एमी मैरेस्मो ने 'नो वैक्सीन-नो टेनिस' मुहिम भी चलाई थी। इसका जोकोविच ने व्यक्तिगत तौर पर विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि टीका लगवाना है या नहीं, यह लोगों की मर्जी होनी चाहिए। इसके लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। कोरोना महामारी के कारण साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन रद्द कर दिया गया है। जबकि तीसरा खिताब फ्रेंच ओपन को सिंतबर तक के लिए टाल दिया गया। वहीं, साल के आखिर में होने वाले ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन अक्टूबर-नवंबर में होना है, जिसको लेकर अगले महीने फैसला आ सकता है

Story first published: Friday, May 15, 2020, 14:48 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+