आवाज किए बगैर चलेंगी भविष्य की स्पोर्ट्स कारें
दुनिया भर की कई प्रमुख कंपनियां ऐसी स्पोर्ट्स कारें तैयार करने में जुटी हैं, जो इलेक्ट्रिक इंजन पर चला करेंगी और जिनमें आवाज बिल्कुल भी नहीं होगा।
स्पोर्ट्स कारों को उनकी तेज आवाज के लिए जाना जाता है लेकिन आने वाले दिनों में ये कारें दर्शकों के कानों का ध्यान रखते हुए बिना आवाज से उनके करीब से गुजर जाया करेंगी।
इसी परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए मशहूर कार निर्माता कंपनी आउडी ने फ्रैंकफर्ट मोटर शो के दौरान आउडी ई-ट्रोन आर-8 स्पोर्ट्स कार दुनिया के सामने पेश की। इस कार की डिजाइन और इंजन क्षमता से यह लगा कि आने वाले दिनों में यह कार स्पोर्ट्स कारों की दुनिया में विशेष जगह बना लेगी।
इलेक्ट्रिक इंजन से युक्त स्पोर्ट्स कार बनाना हमेशा से चुनौती भरा काम रहा है। इलेक्ट्रिक इंजन वाली कारों में सिर्फ एक्सीलेटर को दबाने की जरूरत होती है और कार रफ्तार में खो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications