For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नोवाक जोकोविच ने पहली बार जीता जापान ओपन का खिताब, ओसाका ने भी जमाई धाक

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाल जोकोविच ने जापान की राजधानी टोक्यो में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को हराकर जापान ओपन के खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह उनका पहला जापान ओपन खिता है जबकि 76वां टेनिस खिताब रहा। रविवार को हुए मैच में जोकोविच ने मिलमैन को 6-3, 6-2 से मात दी जोकोविच ने बिना एक भी सेट गंवाए मात्र 69 मिनट में ही फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।

बाएं कंधे में चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने के बाद जोकोविच पहली बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे , जिसमें उन्होंने दमदार वापसी की। जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा, 'हर लिहाज से यह काफी शानदार सप्ताह था। कोर्ट के अंदर और कोर्ट के बाहर मुझे बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से जापान के लोगों ने मेरा स्वागत किया, उससे मुझे लगा कि यह मेरे घर जैसा है। एक भी सेट नहीं गंवाना बताता है कि मैं बेहतरीन खेल का परिचय दिया। मुझे लगता है कि यह मेरे खेल का एक उच्च स्तर है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे शंघाई मास्टर्स में भी जारी रखूंगा।'

वहीं जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने चीन ओपन का खिताब जीता। ओसाका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया। चीन की राजधानी बीजिंग में खेले गए फाइनल मुकाबले में 21 वर्षीय ओसाका ने 110 मिनट के खेल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए। जापान की दो बार ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका का यह 2019 का तीसरा और करियर का पांचवां खिताब है।

वहीं पुरुषों में शीर्ष वरीय डोमिनिक थीम ने पहला सेट गंवाने के बाद आखिरी के दोनों सेटों में ग्रीस के सितसिपास को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर चीन ओपन का खिताब जीत लिया। पांचवीं रैंक के 26 वर्षीय ऑस्ट्रियन खिलाड़ी ने रविवार को ग्रीस के खिलाड़ी को हराकर अपना करियर का 15वां खिताब जीता।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 8:42 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+