समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को चेल्सी के हाथों मिली 0-1 की हार के बाद रूनी ने कहा था कि रेफरी मार्टिन एटकिंस ने चेल्सी के लिए 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई।
रूनी ने कहा था कि एटकिंस ने चेल्सी के समर्थन में गलत तरीके से फ्री-किक दिए थे। रूनी ने यह भी कहा था कि कई मौकों पर दिदिर द्रोगबा के फाउल खेलने के बावजूद रेफरी ने उन्हें रोका नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।