चैम्पियंस लीग : केप कोबराज के 2 विकेट गिरे (लीड-5)
केप कोबराज के बल्लेबाज हेनरी डेविड्स 16 और जीन पाल डुमिनी एंड्रयू पुटिक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोबराज का पहला विकेट हर्शल गिब्स के रूप में गिरा। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर वह दिलशान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। गिब्स खाता भी नहीं खोल सके। एंड्रयू पुटिक छह रन बनाकर नैन्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का कुल योग 17 रन था।
इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने केप कोबराज टीम के समक्ष जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य रखा था। डेयरडेविल्स निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी।
डेयरडेविल्स की ओर से ओवेश शाह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और दो चौके व एक छक्का लगाया। वह अंत तक नाबाद रहे।
अच्छी लय में दिख रहे दिनेश कार्तिक 23 रन बनाकर पेवेलियन वापस लौट गए। उनके रूप में दिल्ली ने अपना चौथा विकेट गंवाया। कार्तिक रन आउट हुए।
दूसरे ओवर में ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने वाली दिल्ली की टीम मनोज तिवारी (19) और कार्तिक के बूते अपनी स्थिति सुधारते हुए दिख रही थी लेकिन 44 रन के कुल योग पर मनोज और फिर 46 के योग पर कार्तिक के आउट होने के बाद उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा।
दिल्ली को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा था। दिलशान एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद चौथी गेंद पर कप्तान गौतम गंभीर भी बोल्ड हो गए। दोनों विकेट रोरी क्लीनवेल्ट के खाते में गए।
कोबराज टीम के लिए यह मैच महज औपचारिकता है। वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि गौतम गंभीर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली की टीम अपने दूसरे मैच में मिली हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
यह मैच जीतकर दिल्ली की टीम खुद को दिलासा देना चाहेगी क्योंकि परिणाम के लिहाज से उसके लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में दिल्ली की ओर से विस्फोटक खेल की आशा की जा रही है।
इस मैच में मिली जीत से कोबराज टीम को सेमीफाइनल में साइमन कैटिच की कप्तानी वाली न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ भिड़ने का मौका मिलेगा लेकिन हार की सूरत में उसे त्रिनिदाद एवं टोबेगो के साथ खेलना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications