Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी टीम में मिस्बाह की वापसी के आसार कम

पिछले दिनों यूसुफ ने कहा था कि पूर्व कप्तान यूनुस खान के न होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टैस्ट श्रृंखला के लिए मिस्बाह को टीम में शामिल किया जाना चाहिए जिससे मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

हाल ही में मिस्बाह को क्रिकेट के तीनों स्वरूपों टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 की राष्ट्रीय टीमों से बाहर कर दिया गया था। आजकल वह बांग्लादेश में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। मिस्बाह के बांग्लादेश में खेलने को लेकर मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने नाराजगी जताई।

स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पीसीबी मिस्बाह को टीम में शामिल करने के लिए तैयार था लेकिन कासिम ने इसका विरोध किया। सूत्रों का कहना है कि कासिम ने 'कायद-ए-आजम ट्रॉफी' जैसे घरेलू टूर्नामेंट को छोड़ बांग्लादेश में खेलने की वजह से मिस्बाह को टीम में शामिल करने का विरोध किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+