Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सस्ती लोकप्रियता के लिए किताब का सहारा ले रहे हैं हेडन : हरभजन

हेडन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि हरभजन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2004 में नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान घासयुक्त विकेट देखने के बाद खेलने से इंकार कर दिया था।

हरभजन ने कहा कि हेडन की बातों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है और वह अपनी किताब बेचने के लिए बेकार की बातें कर रहे हैं।

भज्जी ने कहा, "आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरा रिकार्ड देखकर क्या आपको लगता है कि मुझे इस टीम से डरने की जरूरत है। मैंने बार-बार उनके खिलाफ खुद को साबित किया है। मैं 93 टेस्ट मैचों से यह साबित करता आया हूं कि मुझे हालात से डर नहीं लगता। मेरे लिहाज से हेडन ने अपनी किताब बेचने के लिए बेकार की बात का उल्लेख किया है।"

हेडन ने अपनी आत्मकथा 'स्टैंडिंग माई ग्राउंड' में लिखा है, "गांगुली और हरभजन ने मैच से कुछ दिन पहले ही पिच देख ली थी। दोनों पिच को ऐसे देख रहे थे, जैसे तूफान के बाद किसान अपने खेत को निहारता है। हमने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों में से कोई भी टेस्ट मैच में नहीं खेलेगा। आखिर हुआ भी वही।"

यह पू्छे जाने पर कि क्या इस तरह की बातें कहकर विश्व कप से ठीक पहले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं? हरभजन ने कहा, "हम पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वैसे भी विश्व कप से ठीक पहले इस तरह की बयानबाजी से हैरानी नहीं होती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 20:45 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+