बांग्लादेश ने पिछले वर्ष अक्टूबर में न्यूजीलैंड और दिसम्बर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीता था जबकि हाल में संपन्न एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को श्रीलंका के हाथों 2-0 से शिकस्त खानी पड़ी थी।
आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में हालांकि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के रेटिंग अंक (66) समान हैं लेकिन कुल अंकों के मामले में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश के कुल 2121 अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज के 1321 अंक हैं।
आस्ट्रेलिया 131 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है जबकि भारत 119 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 119 अंकों के साथ तीसरे जबकि 118 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।