विश्व कप के लिहाज से अहम होगा श्रीलंका दौरा : गिब्सन
वेस्टइंडीज टीम को कोलम्बो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के साथ तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं। उसे इसी मैदान पर विश्व कप के अभ्यास मैच भी खेलने हैं। गिब्सन मानते हैं कि श्रीलंकाई पिचों से रू-ब-रू होकर उनके खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
गिब्सन ने कहा, "हमारे लिए यह दौरा काफी अहम साबित होगा। इसका कारण यह है कि हमारे खिलाड़ियों को जहां श्रीलंकाई पिचों की जानकारी मिलेगी वहीं दूसरी ओर हम अपनी कुछ रणनीतियों को आजमा भी सकेंगे। विश्व कप में अच्छा खेलने के लिए हालात के साथ तालमेल जरूरी है और इस लिहाज से यह दौरा काफी फायदेमंद रहेगा।"
वेस्टइंडीज को विश्व कप के लिए ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, भारत, बांग्लादेश, इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ रखा गया है। उसे अपने ग्रुप मैच भारत और बांग्लादेश में खेलने हैं।
मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला उस क्रिकेट श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले गए थे। बारिश के कारण तीनों मैच बुरी तरह प्रभावित रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर एकदिवसीय श्रृंखला को टाल दिया गया था। पहला एकदिवसीय मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications