लंदन ओलम्पिक नए खेल मंत्री के एजेंडे में शीर्ष पर
सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों और बीजिंग ओलम्पिक खेलों के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण पर 678 करोड़ रुपये खर्च किए थे। माकन ने कहा कि लंदन ओलम्पिक खेलों के लिए यह जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, "सरकार ने प्रशिक्षण पर खर्च किया और इसके परिणामस्वरूप हमने अच्छा प्रदर्शन भी किया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो कुछ भी किया गया वह जारी रहेगा।"
माकन ने कहा कि वह चाहते हैं कि लंदन ओलम्पिक में बीजिंग के मुकाबले हम अधिक स्वर्ण पदक जीते। बीजिंग में भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे।
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य होगा लंदन ओलम्पिक। हम अधिक से अधिक पदक वहां जीतना चाहेंगे। हमें यह गति बनाए रखनी होगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने सचिवों से बात की है और कहा है कि ओलम्पिक खेलों के लिए वे जल्द से जल्द ब्लू प्रिंट तैयार करें।"
माकन ने कहा, "खेलों का स्तर सुधरना और आगे बढ़ना हमारी चुनौती होगी। पूर्व में लिए गए गलत फैसलों को मैं सुधारना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "पिछला साल खेल के लिहाज से बहुत अच्छा रहा। हमने राष्ट्रमंडल और ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हो सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications