Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन ओलम्पिक एजेंडे में शीर्ष पर : माकन (राउंडअप)

आस्ट्रेलिया द्वारा गुरुवार को विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के समक्ष आस्ट्रेलियाई कम्पनियों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाने के कुछ ही समय बाद माकन ने इस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस मसले का हल 10 दिनों के भीतर करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

माकन ने कहा कि इसके अलावा वह बीसीसीआई का पंजीकरण खेल मंत्रालय से कराने पर वह चर्चा करेंगे। खेल संघों के अध्यक्षों के कार्यकाल और उम्र के निर्धारण पर अपने पूर्ववर्ती एम.एस. गिल के निर्देशों का भी उन्होंने समर्थन किया।

एजेंडे में शीर्ष पर लंदन ओलम्पिक :

नए खेल मंत्री ने कहा कि लंदन ओलम्पिक उनके एजेंडे में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में होने वाले लंदन ओलम्पिक खेलों में देश का प्रदर्शन बेहतर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने के आदेश भी दिए हैं।

सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों और बीजिंग ओलम्पिक खेलों के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण पर 678 करोड़ रुपये खर्च किए थे। माकन ने कहा कि लंदन ओलम्पिक खेलों के लिए यह जारी रहेगा।

माकन ने कहा कि वह चाहते हैं कि लंदन ओलम्पिक में बीजिंग के मुकाबले हम अधिक स्वर्ण पदक जीते। बीजिंग में भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे।

भुगतान मामले का 10 दिन में हल निकालें :

माकन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आस्ट्रेलियाई कम्पनियों के लंबित भुगतान के मसले का हल 10 दिनों के भीतर करने के लिए अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है।

नए विभाग की जिम्मेदारी लेने के तत्काल बाद माकन ने पत्रकारों को बताया, "अच्छी तरह से वैध भुगतान सत्यापित करने के लिए मैंने खेल सचिव को आयोजन समिति में सरकार के नामित लोगों से बात करने के लिए निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, "इस मसले का हल निकालने के लिए मैंने अधिकारियों को 10 दिनों का समय दिया है।"

माकन ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों को समाप्त हुए तीन महीने हो चुके हैं। यदि हम भुगतान करने में और देरी करते हैं तो समस्याएं और बढ़ेंगी। मैं दिए गए समय में इस मामले को हल कर लेना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी लेने के बाद यह मेरा पहला दिशा निर्देश है।"

बीसीसीआई का खेल मंत्रालय से पंजीकरण :

माकन ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में खेल मंत्रालय से पंजीकरण कराने के सिलसिले में बीसीसीआई से बात करेंगे।

माकन ने गुरुवार को कहा, "लम्बे समय से बीसीसीआई का अपना वजूद है। वर्षो से क्रिकेट पर उसका नियंत्रण है। मैं उससे खेल मंत्रालय से पंजीयन कराने के सम्बंध में बातचीत करूंगा।"

उम्र और कार्यकाल का समर्थन :

अपने पूर्ववर्ती एम.एस. गिल द्वारा खेल संघों के अध्यक्षों पर लगाए गए विवादास्पद उम्र और कार्यकाल के प्रतिबंधों का माकन ने समर्थन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसे लागू करने से पहले एक 'गैर टकराव' का रास्ता निकालना चाहते हैं।

माकन ने खेल संघों के उच्च पदों पर पूर्व खिलाड़ियों और खेल पृष्ठभूमि वाले युवा प्रशासकों को देखने की इच्छा जताई।

खेल मंत्री ने कहा, "गिल द्वारा उम्र और कार्यकाल के दिशा निर्देशों के क्रियान्यवन के उनके उद्देश्य में पात्रता थी, लेकिन हम एक टकराव की स्थिति के साथ इसे लागू नहीं कर सकते। इस सिलसिले में संघों से साथ बातचीत करने की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि मई 2010 में खेल मंत्री गिल ने राष्ट्रीय खेल संघों के अध्यक्षों के कार्यकाल को अधिकतम 12 साल और उम्र सीमा 70 साल निर्धारित करते हुए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसका खेल संघों के अध्यक्षों ने विरोध किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+