For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी लड़खड़ाई (लीड-6)

By Staff

आस्ट्रेलिया को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा जब उसके सलामी बल्लेबाज टी. पैने मात्र 1 रन बनाकर एस. बांड की गेंद पर टेलर का कैच थमाकर पैवेलियन चलते बने। उनकी जगह आए कप्तान रिकी पोंटिंग भी अपनी टीम को महज एक रन का योगदान देकर के. मिल्स की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।

खबर लिखे जाने तक एस. वाटसन 7 और सी. व्हाइट 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने नील ब्रुम और जेम्स फ्रेंकलिन की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह फैसला उस समय गलत साबित हो गया जब उसके पांच शीर्ष बल्लेबाज मात्र 94 रनों के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड को पहला झटका कप्तान ब्रेंडन मैक्लम के विकेट के रूप में लगा। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज पी. एम. सीडल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उस समय टीम का स्कोर 5 रन था। मैक्लम ने 14 गेंदों का सामना किया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

मांसपेशियों में खिंचाव के चलते न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ब्रेंडन मैक्लम न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे हैं।

मैच के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज ए. जे. रेडमंड युवा स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरिट्ज की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हुए। उन्होंने 45 गेंदों में 26 रन बनाए। मार्टिन गुपटिल के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।

मैक्लम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए गुपटिल ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 40 रनों व्यक्तिगत स्कोर पर वह भी चलते बने। उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया। हॉरिट्ज की गेंद पर वह आउट हुए।

चौबीसवें ओवर की पहली गेंद पर आस्ट्रेलिया को चौथी सफलता मिली। रॉस टेलर मिशेल जॉनसन के शिकार बने। उन्होंने 13 गेंदों पर छह रन बनाए।

मैच के 27वें ओवर में जी. इलियट भी चलते बने। उन्हें तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपना शिकार बनाया। इलियट ने नौ गेंदों पर नौ रन बनाए।

बाद में ब्रुम और फ्रेंकलिन ने क्रमश: 37 और 33 रनों की पारी खेल कर कुछ देर तक आस्ट्रेलियाई आक्रमण का प्रतिकार करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन इन दोनों के आउट होने बाद न्यूजीलैंड के बाकी बल्लेबाज 50 ओवर में स्कोर को किसी तरह 200 तक ले जाने में ही सफल रहे।

आस्ट्रेलिया की ओर से एन. होरित्ज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा ब्रेट ली ने दो और एम.जानसन तथा पी. सीडल ने एक-एक विकेट लिया।

मैक्लम ने टॉस जीतने के बाद कहा, "पिच अच्छी है। हम चाहते हैं कि पहले बल्लेबाजी कर आस्ट्रेलिया की टीम को दबाव में लाएं। हमें खुद पर भरोसा है। हम ही विजेता होंगे।"

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, "टॉस जीतने पर मैं भी पहले बल्लेबाजी ही करता। हमारी टीम काफी रोमांचित महसूस कर रही है। मुझे लगता है कि इस पिच पर 250-260 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+