चैम्पियंस ट्रॉफी और ओलम्पिक क्वालीफाइंग की मेजबानी करेगी दिल्ली
दिल्ली में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन एक से 11 दिसम्बर तक होगा। इसके बाद 2012 की शुरुआत में पुरुष और महिला ओलम्पिक क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे।
एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने खेल मंत्री अजय माकन से मुलाकात कर विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।
एफआईएच के अनुसार, "नेग्रे और माकन की बैठक के दौरान हॉकी इंडिया की मान्यता का सवाल उठा जिस पर नेग्रे ने अपनी स्थिति दोहराते हुए कहा कि हॉकी इंडिया ही भारत में हॉकी की संचालक इकाई है।"
नेग्रे ने इस दौरान हॉकी इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात कर एफआईएच के चार मैचों के आयोजन के बारे में चर्चा की।
इसके अलावा दोनों अधिकारियों के बीच हॉकी इंडिया प्रोफेशनल लीग पर भी चर्चा हुई लेकिन इस पर अंतिम फैसला अगले महीने एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications