लंदन ओलंपिक में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे सुशील कुमार
मल्होत्रा ने आज यहां भारतीय दल के लिये रवानगी कार्यक्रम में कहा कि हमने सुशील कुमार को लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिये भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये चार खिलाडि़यों के नाम पर विचार किया जा रहा था, जिसमें महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और इन्हीं खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी शामिल थे।
मल्होत्रा ने कहा कि पेस को पहले भी ओलंपिक में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया जा चुका है जबकि अभिनव और विजेंदर की अगले दिन स्पर्धायें हैं। इसलिये सुशील को ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया गया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि ध्वजवाहक के रूप में आईओए की पहली पसंद अभिनव बिंदा थे।
पहलवान सुशील कुमार ने आईओए को लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाये जाने के लिये धन्यवाद किया और इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद जतायी। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुशील ने अमेरिका में ट्रेनिंग शिविर से लौटने के बाद बताया कि मैं देशवासियों का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने मुझ पर पूरा भरोसा दिखाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
