समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि आला अधिकारी नई दिल्ली जाकर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। अगले वर्ष 28 फरवरी से 13 मार्च के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 देश हिस्सा लेंगे।
सरकार ने कहा है कि अपनी टीम को भारत जाने की अनुमति देने से पहले वह इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो जाना चाहती है कि उसके खिलाड़ियों को वहां किसी प्रकार का खतरा न हो।
पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा है कि उनका महासंघ जल्द ही सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का अनुरोध करेगा। उन्होंने कहा, "विश्व कप में अभी देरी है। हम चैम्पियंस लीग के बाद सरकार से इस संबंध में अनुरोध करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।