क्रिकेट विश्व कप : आस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत (लीड-1)
आस्ट्रेलिया ने पांच ओवरों में 15 रन बनाए हैं। शेन वॉटसन आठ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने छह रन बनाए हैं।
चार बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम के लिए दिन-रात का यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वह इसके माध्यम से खिताब बचाने के अपने अभियान का जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
विश्व कप से पहले खेले गए दो अभ्यास मुकाबलों में आस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा विश्व चैम्पियन टीम की कमान रिकी पोंटिग के हाथो में है जबकि जिम्बाब्वे की कमान एल्टन चिगुम्बुरा के हाथों में है।
देखा जाए तो आस्ट्रेलिया के सामने जिम्बाब्वे की टीम कहीं भी नहीं टिकती। लेकिन चूंकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसलिए कभी भी उलटफेर से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications