चैम्पियंस लीग : पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ब्ल्यूज और बुशरेंजर्स
दोनों टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से कोटला की पिच पर होने वाले इस दिन-रात के मुकाबले के दौरान कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। चैम्पियंस लीग में अब तक गिने-चुने मैचों में ही कांटे की टक्कर हुई है।
रिकार्ड के लिहाज से ब्ल्यूज की टीम कई मायनों में बुशरेंजर्स से थोड़ी मजबूत दिखाई दे रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं।
ब्ल्यूज के कप्तान साइमन कैटिच ने कहा, "दो परंपरागत प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाला यह मैच खासा रोमांचक होगा। पिछले कुछ हफ्तों से हम साथ-साथ अभ्यास कर रहे हैं। हम इस मैच के लिए तैयार हैं।"
दूसरी ओर, बुशरेंजर्स टीम के कप्तान कैमरून व्हाइट ने कैटिच के बयान पर सहमति जताई लेकिन उनका मानना है कि तटस्थ आयोजन स्थलों पर दोनों टीमें आपस में कम ही भिड़ी हैं। इस लिहाज से यह मैच खासा रोमांचक होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications