चैम्पियंस लीग : हेनरिक्स का हरफनमौला प्रदर्शन से न्यू साउथ वेल्स जीता (लीड-6)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। न्यू साउथ वेल्स के लिए सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूज ने नाबाद 62 और हेनरिक्स ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली।
ह्यूज ने 64 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि हेनरिक्स ने 33 गेंदों की अपनी तेज पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के उड़ाए।
जवाब में खेलने उतरी ससेक्स की पूरी टीम 20 ओवरों में आठ वकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। ससेक्स की ओर से क्रिस नैश ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। इसके अलावा रोरी हेमिल्टन ब्राउन और ड्वेन स्मिथ ने 13-13 रनों का योगदान दिया।
न्यू साउथ वेल्स की ओर से हेनरिक्स ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए जबकि ब्रेट ली, डगलस बोलिंगर, स्टीवन स्मिथ और नेथन हॉरिट्ज ने एक-एक सफलता हासिल की।
इस जीत के साथ न्यू साउथ वेल्स की टीम प्रतियोगिता के दूसरे चरण में पहुंच गई है। नौ अक्टूबर को इसी मैदान पर खेले गए अपने पहले लीग मुकाबले में उसने डायमंड ईगल्स टीम को 53 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications