मैं स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं था: श्रीसंत
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के वकील द्वारा मीडिया को किये गये ईमेल में श्रीसंत ने कहा है कि मैं निर्दोष हूं, मैंनें कोई स्पॉट फिक्सिंग नहीं की है। मैंने हमेशा ही खेल की भावना के साथ ही क्रिकेट खेला है।
मंगलवार को श्रीसंत की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई थी। उन्होने अपने मेल में यह भी कहा है कि मैंने अपनी जिंदगी में तारीफों के साथ आलोचनाओं का सामना करना भी सीख लिया है। मैं जानता हूं कि मैं अपने जीवन के अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रहा हूं। मुझे अपने देश की न्यायप्रणाली पर पूरा भरोसा है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं समय के साथ निर्दोष साबित हो जाऊंगा और मेरी मर्यादा और मेरा सम्मान फिर वापस आ जायेगा।
श्रीसंत और उनके साथी अंकित चौहान, अजित चंडीला पर धारा 409 का केस भी लगाया गया है।
हालांकि इसके पहले मीडिया में आये बयान में श्रीसंत ने कहा था कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
