Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान को पहला झटका (लीड-1)

पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल 17 और शोएब मलिक एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान का पहला विकेट इमरान नजीर (28) के रूप में गिरा। बांड की गेंद पर वह टेलर को कैच दे बैठे।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के मुकाबले पाकिस्तान का पलड़ा हालांकि भारी है लेकिन देखना होगा कि फाइनल तक का सफर कौन सी टीम करती है।

उल्लेखनीय है चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।

चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला सोमवार 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+