Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक ने बदला लॉर्ड्स मैदान का माहौल

लंदन (भाषा)। अपने खेल का जौहर दिखाने के लिये एक के बाद एक भारतीय एथलीट लंदन ओलंपिक के खेलगांव में पहुंच रहे हैं। कईयों ने वहां पहुंचते ही अभ्‍यास भी शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि लॉर्ड्स का जो मैदान अभी तक क्रिकेट के लिये फेमस था, वहां तीरंदाज और निशानेबाज अभ्‍यास कर रहे हैं। यूं कहिये कि लॉर्ड्स का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है।

खेलगांव में आना लगातार जारी है और अब निशानेबाज संजीव राजपूत तथा शगुन चौधरी यहां पहुंचे। शगुन और राजपूत के अलावा कई अधिकारी भी खेलगांव पहुंच गए जिनमें प्रेस अताशे हरपाल सिंह बेदी, डाक्टर सरला राव, डाक्टर संयोगिता सूदन और फिजियोथेरेपिस्ट रमेश त्रिवेदी शामिल हैं।

भारतीय तीरंदाजों ने लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर अभ्यास किया जबकि निशानेबाजों ने रेंज पर निशाना साधा। भारोत्तोलकों ने एक्सेल स्टेडियम में अभ्यास किया। भारतीय दल के मिशन उपप्रमुख ब्रिगेडियन पी के मुरलीधरन राजा ने कहा, "यहां लगातार बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप निकल आती है। तापमान में इस कदर बदलाव के जो आदी नहीं हैं, उनके लिये बड़ी मुश्किल पैदा हो रही है।"

उन्होंने कहा, "खेलगांव में खिलाडि़यों और अधिकारियों के आने से माहौल सकारात्मक और उर्जावान हो गया है। डाइनिंग हाल में कई देशों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं तो सौहार्द्र का माहौल देखने को मिलता है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम भारतीय और एशियाई फूड काउंटर के खुलने का इंतजार कर रही है। वैसे खाने में काफी विविधता है और मैकडोनाल्ड्स के व्यंजन सभी को खूब पसंद आ रहे हैं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+