Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन ओलंपिक में भारत के लिए कैसा रहा मंगलवार

लंदन (भाषा)। लंदन ओलंपिक खेलों में मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्‍छा नहीं रहा। कहीं हार मिली तो कहीं जीत। देखें एक नज़र में।

तीरंदाजी: पुरुष रिकर्व स्पर्धा एलिमिनेशन 16 मुकाबले तरूणदीप राय को दक्षिण कोरिया के किम बुबमिन ने 6-2 से हराया राहुल बनर्जी को राफेल डोब्रोवोलस्की ने 7-3 से हराया एलिमिनेशन 32 मुकाबले तरूणदीप राय ने क्यूबा के जेसी इवान्स को 6-5 से हराया (शूटआफ) राहुल बनर्जी ने जेनस्टन गेनटग्स को 6-0 से हराया अमेरिका के जेकब वुकी ने जयंत तालुकदार को 6-0 से हराया।

महिला रिकर्व स्पर्धा: अमेरिका की जेनिफर निकोल्स ने चेक्रोवोलू स्वुरो को 6-5 से हराया।

बैडमिंटन: पुरुष एकल ग्रुप चरण पी कश्यप ने टिएन मिन्ह एनगुएन को 21-9, 21-14 से हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने महिला युगल बैडमिंटन के ग्रुप चरण में लेई याओ और शिंता मुलिया सारी की सिंगापुर की जोड़ी को 21-16, 21-15 से हराया।

मुक्केबाजी: लाइट फ्लाइवेट): 49 किग्रा एल देवेंद्रो सिंह ने बायर्न मोलिना फिगुएरोआ को हराया :रैफरी ने बीच में मुकाबला रोका: जूडो: महिला 63 किग्रा जापान की योशी उएनो ने गरिमा चौधरी को 100-0 से हराया।

नौकायन (एकल स्कल्स क्वार्टर फाइनल): स्वर्ण सिंह विर्क सात मिनट 11.59 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे लाइटवेट डबल स्कल्स: रेपेचेज संदीप कुमार और मनजीत सिंह छह मिनट 54.20 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहे।

टेनिस: महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में जूलियन बेनेट्यू और रिचर्ड गास्केट की फ्रांसीसी जोड़ी से 3-6, 4-6 से हारी।

भारोत्तोलन (पुरुष 69 किग्रा): रवि कुमार कुल 303 किग्रा (136 और 167) वजन उठाकर छठे स्थान पर रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+