Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विकास गौड़ा ओलंपिक में डिस्‍कस थ्रो के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई

लंदन। भारत के विकास गौड़ा पुरूष वर्ग की डिस्‍कस थ्रो स्‍पर्धा के फाइनल के लिए लंदन ओलंपिक में क्‍वालीफाई हो गये है। विकास ने डिस्‍कस थ्रो में 65.20 के स्‍कोर के साथ ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्‍होने यह स्‍कोर दूसरे प्रयास में हासिल किया था। डिस्‍कस थ्रो का फाइनल 7 अगस्‍त को होगा। जिसमें 12 एथलीट हिस्‍सा लेंगे।

पहले प्रयास में इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 63.52 का स्‍कोर किया था लेकिन अगले ही प्रयास में उन्‍होने 65.20 स्‍कोर पा लिया।

यह सभी भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर है कि एक और एथलीट को फाइनल में जगह मिल गई है।

इसके पहले महिला वर्ग में कृष्‍णा पूनिया ने फाइनल में क्‍वालीफाई किया था लेकिन वह कोई पदक न जीत सकी और सातवें स्‍थान पर रहीं थी। लेकिन विकास के प्रदर्शन के आधार पर उनसे पदक की उम्‍मीद की जा सकती है।

पीटीआई को दिए अपने साक्षात्‍कार में उन्‍होने बताया कि धन की कमी के कारण कई बार खेल में रूकावट आई लेकिन इससे उनका उत्‍साह कम नहीं हुआ। इसके अलावा उन्‍हें जो भी फन्‍ड मिल रहा है उससे उनके मात्र 20 प्रतिशत खर्च ही पूरे हो पा रहे हैं।

विकास के कोच उनके पिता शिव गौड़ा ही हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+