सोमदेव को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश
भारत के टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन को साल की पहली ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिल गया है.
अब सोमदेव को सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में आने के लिए क्वालीफ़ाइंग राउंड में नहीं खेलना होगा. इस समय सोमदेव की एटीपी रैंकिंग 108वीं है.
जबकि 105वीं रैंकिंग तक के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश मिला है.
चायनीज़ ताईपे के की चेन चांग दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं, जिन्हें टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी है.
साल का पहला ग्रैंड स्लैम 17 जनवरी से शुरू हो रहा है. सोमदेव अभी तक इस प्रतियोगिता में मुख्य ड्रॉ में नहीं खेल पाए हैं.
वर्ष 2009 और 2010 में वे क्वालीफाइंग राउंड में ही हार गए थे.
वर्ष 2009 में वे क्वालीफ़ाइंग मुक़ाबलों के दूसरे दौर में ही हार गए थे, जबकि पिछले साल वे तीसरे और फ़ाइनल राउंड में पराजित हो गए थे.
वर्ष 2010 में सोमदेव ने तुर्की में एक चैलेंजर प्रतियोगिता जीती थी. उन्होंने पिछले साल सिनसिनाटी मास्टर्स और फ़्रेंच ओपन के लिए भी क्वालीफ़ाई किया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
