मैरिकॉम ने क्या लगाया मुक्का कि भारत का एक मेडल और पक्का
आपको बताते चलें कि लगातार पांच बार की चैम्पियन मैरिकॉम ने बहुत ही आसानी से अपनी विरोधी पर जीत दर्ज की जहाँ उन्होंने एक कुशल खेल का परिचय दिया। ज्ञात हो कि कर्णम मल्लेश्वरी 2000 सिडनी ओलंपिक और सानिया नेहवाल 2012 लंदन ओलंपिक के बाद मैरिकॉम तीसरी भारतीय महिला हैं जो भारत के लिए ओलंपिक मेडल हासिल करेंगी।
इससे पहले मैरिकॉम ने पोलैंड की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अपनी जीत पर मैरिकॉम ने कहा कि ये उनके लिए एक बहुत बड़ा क्षण है उन्होंने इसे इमोशनल मोमेंट कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज उनके बेटे का पांचवा जन्मदिन है जिस समय उन्हें घर पर होना चाहिए था उस समय वो रिंग में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जीत का पूरा श्रेय मेरे परिवार को जाता है।
साथ ही मैरिकॉम द्वारा ये भी कहा गया कि ये ओलंपिक उनके लिए बहुत ख़ास है जहाँ वो अपना वजन कम करके निर्धारित कैटेगरी में जगह बना सकी थी। उन्होंने ये भी कहा कि वो आगे भी ऐसे ही खेलती रहेंगी और भारत के लिए स्वर्ण लाने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
