मुक्केबाज़ी में मैरी को मिल सकता है पदक
साउथ एरेना में 51 किग्रा वर्ग के मुकाबले में पहले मैच में मैरी ने पोलैण्ड की कैरोलिना माइकलजुक को 16 राउण्ड में 19-14 से हराया। जिसमें पहला राउण्ड 3-3 से बराबर रहा। जबकि बाकी सभी राउण्ड में मैरी ने बढ़त बनाये रखी। कैरोलिना के 3,4,3 और 4 के मुकाबले मैरी ने 3,5,7 और 4 अंक अर्जित किये।
मैच के बाद मैरी ने कहा कि जीत से शुरूआत करना हमेशा ही अच्छा होता है। भारत में हर धर्म के लोग मेरे लिए दुआ कर रहे थे, यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मैंने अपना पहला पड़ाव पार कर लिया है। यह मेरा पहला ओलंपिक है और मेरे लिए यह एक अच्छा अनुभव रहा।
मैरी ओलंपिक पदक से बस एक जीत ही दूर हैं। अगर वह कामयाब हो जाती हैं तो ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह भारत की तीसरी महिला होंगी। इसके पहले कर्णम मल्लेश्वरी और साइना नेहवाल ने पदक जीते हैं।
मैरी भारत के लिए पदको की एक बड़ी उम्मीद हैं, वह पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं ऐसे में उनसे पदक की आशा करना गलत न होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
