इलम चंद ने पोतों की उम्र के खिलाड़ियों को हराया
एथलीट और योगा में इलमचंद अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में 111 मैडल हासिल कर चुके है। इलमचंद इन्सां ने हाल ही में मेरठ (यूपी) में आयोजित नार्थ जोन योगा चैंपियनशिप में 35 वर्ष से उम्र वालों के साथ मुकाबला करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया।
इलमचंद इन्सां ने बताया कि मेरठ में उत्तरप्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर माधव कुंज शताब्दी नगर में 18 व 19 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में 9 राज्यों से 740 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर इंटरनेशनल क्रिकेटर चैतन्य चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि मेरठ के महापौर हरिकांत आहलुवालिया, उपायुक्त माधव भारती, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, एसोसिएशन सचिव यश पराशर ने शिरकत की जबकि समापन अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भडाना, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुचिता चौहान ने शिरकत की। इलमचंद ने बताया कि पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के आशीर्वाद से उन्होंने योगा व एथेलिट में 111 पदक हासिल किए है जिनमें 64 एथेलीट में तथा 47 योगा में है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में उन्होंने 60 वर्ष वालों के साथ योगा में प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया था तो वर्ष 2008 में अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 50 आयु वर्ग में गोल्ड हासिल किया। इसके बाद वर्ष 2011 में योगा के विश्व कप में 35 साल आयु वर्ग के साथ मुकाबला करते हुए गोल्ड हासिल किया।
उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर गुजरात में आयोजित योगा मुकाबले में उनका मुकाबला 25 आयु वर्ग के साथ हुआ था तथा इस बार मेरठ में आयोजित नार्थ जोन योगा चैंपियनशिप में उन्होंने 35 साल आयु वर्ग में भाग लेते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया। इलमचंद इन्सां ने बताया कि आयोजकों के साथ साथ उनके प्रतिद्वंद्वी भी उनके खेल प्रदर्शन को देखकर हैरत में पड़ जाते है।
उन्होंने बताया कि यह सब संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है नही तो इस उम्र में तो बिस्तर से उठने में भी दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि वे रोजाना घंटों योग व एथेलेटिक्स का अभ्यास करते है साथ ही शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाडिय़ों को योगा का अभ्यास करवाते है। इसके अलावा शाह सतनाम जी आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक अस्पताल में भी सेवाएं दे रहें है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
