Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुम्बई इंडियंस के बोली नहीं लगाने से हैरान थे तेंदुलकर : तमीम

तमीम ने कहा कि तेंदुलकर ने उनसे वादा किया है कि वह आईपीएल के नियमों को खंगालते हुए यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि उन्हें मुम्बई इंडियंस अब भी अपने साथ जोड़ सकता है या नहीं।

तेंदुलकर ने नीलामी से पहले मुम्बई इंडियंस के अधिकारियों से खासतौर पर तमीम के लिए बोली लगाने को कहा था लेकिन जब तमीम का नाम नीलामी के लिए पुकारा गया तब मुम्बई इंडियंस के अधिकारी चुप थे। तमीम को इस बात की जानकारी तब हुई, जब उद्घाटन मुकाबले के दौरान तेंदुलकर ने उनसे इस सम्बंध में चर्चा की।

समाचार पत्र 'द न्यूज एज' ने तमीम के हवाले से लिखा है, "तेंदुलकर ने मुझे बताया कि वह मुम्बई इंडियंस के मेरे लिए बोली नहीं लगाने के फैसले से काफी चकित हुए थे। तेंदुलकर ने बताया कि वह नीलामी के वक्त भारत से बाहर थे, लिहाजा व्यक्तिगत तौर पर इसके लिए जोर नहीं लगा सकते थे। तेंदुलकर ने कहा है कि वह नियमों की तह तक जाकर यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि मुझे अब भी टीम में जगह मिल सकती है या नहीं।"

ढाका के मोहम्मडन स्पोटिंग क्लब ने तेंदुलर के सामने अगले सत्र में उसके लिए खेलने का प्रस्ताव रखा है, जिसे लेकर तेंदुलकर ने विचार करने का आश्वासन दिया है। मोहम्मडन स्पोटिंग ढाका के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लबों में एक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 21, 2011, 17:15 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+