तस्वीरों में देखें कैसे हिरोइनों से चिपके श्रीसंत
बैंगलोर। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के खुलासे के बाद जिन खिलाडि़यों से अभिनेत्रियों से संबंध रहे हैं उनके बारे में फिल्मी दुनिया में चर्चा प्रारंभ हो चुकी है। आईपीएल के पहले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रांड एंबेसडर लक्ष्मी राय के नाम की भी इन दिनों चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि पहले उनका नाम एस श्रीसंत के साथ जोड़ा गया है। दक्षिण भारत की इस अभिनेत्री का नाम टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जोड़ा गया।
स्पॉट फिक्सिंग में श्रीसंत का नाम आने के बाद लक्ष्मी राय ने इस बात से इनकार किया है कि उनके कभी श्रीसंत के साथ रिश्ते रहे हैं। उनके अनुसार मैंने अाखिरी बार श्रीसंत से तीन साल पहले बात की थी। उन्होने इस बात पर भी आपत्तिजताई की अनावश्यक रूप से उनका नाम किसी के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है? इससे उनका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होने बताया कि वह इस समय एक व्यापारी के साथ रिश्ते में हैं।
श्रीसंत के साथ उनका नाम तब चर्चा में आया जब उन्होने एक फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद श्रीसंत और अभिनेत्री को लेकर बातें बनाई जाने लगी। लेकिन अब वह श्रीसंत के साथ संबंधों की अफवाहों को लेकर अपसेट हैं।
देखें श्रीसंत और लक्ष्मी राय का फोटोशूट-

श्रीसंत के साथ लक्ष्मी राय
आईपीएल के पहले संस्करण में लक्ष्मी राय चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ब्रांड एंबेसडर थी। लेकिन पहले संस्करण के बाद फिल्मी व्यस्तताओं के बीच उन्होने खुद को क्रिकेट से अलग कर लिया।

श्रीसंत के साथ लक्ष्मी राय
आईपीएल से बतौर ब्रांड एंबेसडर हटने के बाद लक्ष्मी केरल की टीम को सपोर्ट करने के लिए कई बार स्टेडियम आई।

श्रीसंत के साथ लक्ष्मी राय
लक्ष्मी के अनुसार उन्हें निर्देशक प्रियदर्शन ने टीम को सपोर्ट करने के लिए बुलाया था। जिससे कि वह उनका निमंत्रण नहीं ठुकरा पाईं।

श्रीसंत के साथ लक्ष्मी राय
श्रीसंत और लक्ष्मी राय ने एक साथ एक फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद वह श्रीसंत के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में आ गया।

श्रीसंत के साथ लक्ष्मी राय
हालांकि लक्ष्मी ने खुद ही इन बातों से इनकार कर दिया था। उन्होने बताया कि वह किसी के साथ रिश्तों में हैं और वह एक व्यापारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications