Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीनिवासन के इस्‍तीफे पर बातचीत जारी है: राजीव शुक्‍ल

नई दिल्‍ली। स्‍पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद बीसीसीआई के अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन के इस्‍तीफे को लेकर कश्‍मकश जारी है। जहां श्रीनिवासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह इस्‍तीफा नहीं देंगे, वहीं आईपीएल के कमिश्‍नर राजीव शुक्‍ला ने कहा है कि हम बीसीसीआई अधिकारियों से इस संबंध में बात कर रहे हैं।

आज मीडिया से बात करते हुए श्रीनिवासन ने कहा था कि 'मैं इस्‍तीफा नहीं दूंगा, कोई भी मुझ पर इस्‍तीफा देने के लिए दबाव नहीं डाल सकता, कानून अपना काम कर रहा है और मेरा इस्‍तीफा देने का कोई विचार नहीं है। इसके अलावा आईपीएल टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की पात्रता रद्द करने की बात भी की जा रही है क्‍योंकि चेन्‍नई टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ही हैं। उनके दामाद गुरूदास मयप्‍पन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

मयप्‍पन स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल था। यह माना जा रहा है कि चेन्‍नई टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं। पूरे मामले पर गौर करते हुए आईपीएल चीफ ललित मोदी ने कहा है कि बीसीसीआई के संविधान में यह है कि अगर किसी टीम की वजह से आईपीएल की छवि खराब होती है तो उस फ्रेंचाइजी की मान्‍यता रद्द कर दी जायेगी।

बीसीसीआई के संविधान में यह रूल भी था कि बीसीसीआई से जुड़ा कोई भी व्‍यक्ति किसी फ्रेंचाइजी को नहीं खरीदेगा लेकिन श्रीनिवासन ने इस रूल को तोड़ा, ऐसे में नैतिक आधार पर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+