सस्पेंशन के बाद गुरुनाथ मयप्पन के घर पर छापा
चेन्नई/मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में किसी भी भागीदारी से निलंबित कर दिया गया। इसके ठीक बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मयप्पन के घर पर छापा मारा और कई दसतावेज बरामद किये।
पुलिस की एक टीम ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के प्रमुख मयप्पन के आवास पर छापा मारा। मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को मयप्पन को स्पॉट फिक्सिंग के मामले में 29 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। उधर बीसीसीआई के सचिव संजय जगदाले ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "मयप्पन को क्रिकेट, विशेषकर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ किसी भी तरह की भागीदारी से निलंबित किया जाता है। बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति या आईपीएल की व्यवहार संहिता समिति द्वारा इस मामले की जांच तथा सुनवाई लंबित है।"
मुंबई पुलिस की एक टीम ने 23 मई को स्पॉट फिक्सिंग के सिलसिले में उसके आवास पर सम्मन पहुंचाया था। मयप्पन उस समय कोडईकनाल में था। सम्मन एक कर्मचारी ने प्राप्त किया था। मयप्पन का संबंध बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह से जोड़ा गया है, जिसे सटोरियों से ताल्लुक रखने के कारण पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर दागी खिलाड़ियों और अन्य लोगों से अंदरूनी जानकारी लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को प्रभावित करने का आरोप है।
इस बीच इंडिया सीमेंट लिमिटेड ने 24 मई को सीएसके का आईपीएल से लाइसेंस रद्द होने के डर से एक बयान जारी किया। इसमें दावा किया गया है कि मयप्पन आईपीएल फ्रेंचाइजी का मालिक/सीईओ/टीम का प्रधान नहीं है। इस बीच बीसीसीआई ने मयप्पन को जांच जारी रहने तक क्रिकेट खेल और खासकर सीएसके की किसी भी गतिविधियों में शामिल होने से निलंबित कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
