रश्मि और पूजाश्री की जोड़ी अगले दौर में पहुंची
रश्मि और पूजाश्री की जोड़ी ने दूसरे दौर में आस्ट्रेलिया की एनिलिसे टिपर और अरांजा एंडरेडडी की जोड़ी को सीधे सेटों 6-3, 6-4 से हरा दिया।
ग्रास कोर्ट पर खेले गए दूसरे दौर के मुकाबलों में जापान की सकीको सिमजो और इंग्लैंड की एमीली वैबले स्मिथ की जोड़ी ने वसुंधरा राजू और सानिया सिन्हा की जोड़ी को सीधे सेटों 6-0, 6-0 में शिकस्त दी।
कोर्ट दो पर खेले गए महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में यूक्रेन की क्रिस्टीना काजीमोवा ने भारतीय खिलाड़ी नेहल शाहनी को सीधे सेटो में 6-3, 6-1 से पराजित किया।
युगल के दूसरे दौर के मुकाबले में अंकिता भाटिया व गरिमा वटवानी की जोड़ी ने प्रेरणा भांबरी व शिविका बर्मन को 6-4, 5-7, 10-8 से शिकस्त दी।
कोर्ट तीन पर खेले गये एक अन्य दूसरे दौर के मुकाबले मे इटली की निकोल क्लेरिको व कजाकिस्तान की कैसीना पलकीना की जोड़ी ने स्लोवेनिया की डलीला जेकुपोविक व जर्मनी की सराहा रिबेका की जोड़ी को 6-0, 3-6,10-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications