फाइनल में मायूस हुए पेस-डुल्ही
टोक्यो, 6 अक्टूबर: भारत के वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार लुकास डुल्ही की जोड़ी लगातार दूसरा युगल खिताब जीतने से चूक गई। जापान ओपेन के फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी को मायूसी मिली।
जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबले के फाइनल में पेस-डुल्ही को रूस के मिखाइल यूझनी और जर्मनी के मिस्का ज्वरेव की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से हरा दिया।
इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब यूझनी और ज्वरेव ने पेस-डुल्ही को खिताब जीतने से महरूम किया है। इससे पहले जून में जर्मनी के शहर हाले में खेले गए जर्मन ओपन में यूझनी-ज्वरेव भारतीय-चेक जोड़ी पर भारी पड़े थे।
पेस और डुल्ही ने पिछले हफ्ते बैंकॉक ओपन जीता था। भारत के एक अन्य युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी महेश भूपति के साथ 2000 में खिताब जीतने के बाद डुल्ही पहली बार यहां खेल रहे थे।
बेरडिक ने जीता एकल खिताब
टूर्नामेंट के पुरुष एकल मुकाबले का खिताब चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक ने जीत लिया है। बेरडिक ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरे को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
वहीं महिला एकल मुकाबले में डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की ने जीत दर्ज कर खिताब अपने अपने नाम किया। 18 वर्षीय वोजनिएस्की ने खिताबी मुकाबले में एस्तोनिया की केया कानेपी को 6-2, 3-6, 6-1 से पराजित किया।
दुनिया की 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वोजनिएस्की ने अपने करियर का तीसरा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष अगस्त में स्टॉकहोम और न्यूहेवन में खिताब जीता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications