काला मंगल: IOC ने किया IOA का निलंबन, खिलाड़ी निराश
नई दिल्ली। मंगलवार को एक बड़ी खबर आयी कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को निलंबित कर दिया क्योंकि उसकी कसूर का था वो ओलंपिक चार्टर के खिलाफ था और उनके नियमों की अनदेखी कर रहा था। इसी कारण ओलिंपिक चार्टर ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।निलंबन के बाद भारत अब एशियाई, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
यह खबर एपी की ओर से प्रसारित हुई है। इस मामले की औपचारिक घोषणा लुसाने में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद होगी। हालांकि आईओए ने कहा कि हम मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनायेंगे और उम्मीद करते हैं कि मामला सुलझ जायेगा। लेकिन इस फैसले की वजह से खिलाड़ियों में घोर निराशा है,वो हताश हो गये हैं।
इस बाबत प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ( आईओए ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि इंडियन स्पोर्ट्स के इतिहास का यह काला दिन है। यह सब कुछ रणधीर सिंह और भारत सरकार का किया-धरा है जिसकी वजह से यह सबकुछ हुआ है।
हालांकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय चौटाला ने भरोसा जताया है कि एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स से पहले मामला सुलझा लिया जाएगा। आईओए में चुनाव आज होने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
