पेस के पास दोहरा ख़िताब जीतने का मौका
भारत के लिएंडर पेस अमरीकी ओपन के डबल्स मुक़ाबलों के फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. मिक्स्ड डबल्स में भी वो ख़िताबी मुक़ाबले के हक़दार हैं.
मिक्स्ड डबल्स के बाद वो अमरीकी ओपन के डबल्स मुक़ाबलों में भी फ़ाइनल में पहुँच गए हैं.चेक गणराज्य के लुकास लोही के साथ जोड़ी बना कर खेल रहे लिएंडर ने सेमीफ़ाइनल में अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और यूआन मोनाको को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हरा दिया.
फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए पेस और लोही को महज़ 40 मिनट का समय लगा. दोनों की जोड़ी पूरे लय में दिखी और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को पूरे मैच में कहीं नहीं टिकने दिया.
लिएंडर पेस पहले ही ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में पहुँच चुके हैं. दोनों ने नादिया पेत्रोवा और योनस ब्योर्कमन की जोड़ी को 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हराया.
पेस को नौ वर्षों के बाद किसी एक ग्रैंड स्लैम मुक़ाबले में दोहरी सफलता पाने का अवसर मिला है. इससे पहले वर्ष 1999 के विंबलडन में उन्होंने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब जीता था.
अन्य मुक़ाबलों में ब्रिटेन के एंडी मर्रे और रूस की दिनारा सफ़ीना पहली बार यूएस ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए हैं. मर्रे ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन पोट्रो को 7-6, 7-6, 4-6, 7-5 से हराया, वहीं सफ़ीना ने इतालवी फ्लैविया पेनेटा को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications