Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रूस को हराकर यूनान यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

वार्साव। यूरो कप 2012 के दौरान आज यहां खेले गये एक महत्वपूर्ण मैच में यूनान ने रूस को 1 -0 से हरा दिया । इस जीत के साथ ही यूनान ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है ।

मैच के पहले हाफ में यूनान के खिलाड़ी गिओरगोस कारागोउनिस द्वारा 47वें मिनट में किये गये पहले गोल से उनकी टीम एक शून्य से आगे हो गई । कारागोउनिस का यह गोल मैच का निर्णायक गोल रहा है और रूस की टीम कोई गोल नहीं कर पाई ।

आपको बताते चलें कि रूस को क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन वर्ष 2004 के चैंपियन यूनान ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की। इस जीत के साथ ही यूनानी टीम ने आर्थिक संकट से जूझ रहे देशवासियों को जश्न मनाने का एक मौका दे दिया है।

वारसा के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रूस ने हालांकि अधिकांश समय अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन उसके खिलाडी गोल करने में नाकाम रहे। मैच में 62 प्रतिशत समय गेंद रूस के पास रही और उसे 15 कार्नर भी मिले। रूसी खिलाड़ियों ने यूनान के गोल पर दस शाट भी जमाए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+