Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को पड़ा मुक्‍का, मुक्‍केबाजी संघ भी निलंबित

नई दिल्‍ली। चुनाव में धांधली और अनियमितताओं के आरोपों के चलते बाक्सिंग की अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍था आईएबीए ने भारतीय मुक्‍केबाजी संघ को अस्‍थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब भारत के मुक्‍केबाज देश के झंडे तले किसी अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्‍सा नहीं ले पायेंगे।

यह भारत के लिए दूसरा झटका है गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले अन्‍तर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक परिषद ने भी चुनाव में सरकारी हस्‍तक्षेप का आरोप लगाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित कर दिया था। यह भारतीय खेलों के लिए एक बड़ा झटका है साथ ही भारतीय खेलों में होने वाली राजनीति को भी दर्शाता है। एआईबीए यानी इंटरनेशनल एमैच्‍योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने चुनाव में पार‍दर्शिता न होने के कारण इंडियन एमेच्‍योर बाक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) को निलंबित किया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीतने वाले मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है‍ कि यह निराशाजनक है और खेल के लिहाज से बुरी खबर है। यह उभरते खिलाडि़यों के मनोबल को गिराता है। वहीं हरियाणा के मुक्‍केबाज अखिल का कहना है कि हम लोगों को अब इस बारे में सोंचना होगा कि हमें भविष्‍य में क्‍या करना है।

इंडियन एमैच्‍योर बॉक्सिंग फेडरेशन के मौजूदा अध्‍यक्ष अभिषेक मातोरिया है जो कि राजस्‍थान से विधायक हैं। इससे पहले आईएबीएफ के अध्‍यक्ष अभय चौटाला थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+