टेस्ट श्रृंखला से पहले रणजी मैच खेलकर खुश हैं द्रविड़
दिल्ली के खिलाफ मंगलवार से होने वाले रणजी ट्रॉफी सुपर लीग मुकाबले के लिए यहां पहुंचे द्रविड़ ने कहा कि एक अहम श्रृंखला से पहले फार्म और फिटनेस बनाए रखने के लिए रणजी मैच उनके लिए काफी कारगर साबित होंगे। रॉबिन उथप्पा की गैरमौजूदगी में द्रविड़ कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
आस्ट्रेलिया के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे द्रविड़ का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेलना तय माना जा रहा है।
मेहमान टीम तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैचों की संपूर्ण श्रृंखला के लिए भारत पहुंच चुकी है। फिलहाल वह मुंबई में रहकर अभ्यास कर रही है।
द्रविड़ ने कहा, "टेस्ट श्रृंखला से ठीक पहले घरेलू मैच खेलना अच्छा रहता है। मैं दिल्ली के गेंदबाजों का सामना करने की तैयारी कर चुका हूं और उनके खिलाफ बढ़िया खेलते हुए मैं आगामी श्रृंखला की तैयारी करुं गा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications