पेरिस मास्टर्स : फेडरर की छुट्टी, नडाल दूसरे दौर में (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के जूलियन बेनेत्यू ने फेडरर को 3-6, 7-6 (7-4), 6-4 से पराजित कर सबसे बड़ा उलटफेर किया। वर्ष 2002 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब फेडरर पेरिस में पहले दौर में ही हार गए हैं।
हार के बाद फेडरर ने कहा, "निश्चित तौर पर मैं और बेहतर खेल दिखा सकता था। फिर भी यह खराब प्रदर्शन नहीं था। जूलियन ने आखिर में बाजी मार ली। मेरा पास मौके थे, लेकिन मैंने गवां दिए।"
उधर, नडाल को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। नडाल ने तीन सेट तक चले मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी निकोलस अल्माग्रो को 3-6, 7-6 (7-2), 7-5 से पराजित किया।
स्वीडन के रॉबर्ट सोडरलिंग ने इवो कार्लोविक को 6-4, 7-6 (8-6) से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने अमेरिका के जॉन इश्नर को 7-5, 7-6 (7-3) से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications