डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष पर रहकर सत्र का समापन करेंगी सेरेना
सेरेना ने पिछले हफ्ते रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना को शीर्ष की कुर्सी से बेदखल किया था। एक समय सेरेना और सफीना के बीच पांच रेंकिंग अंकों का फासला था लेकिन अब यह फासला इतना बढ़ चुका है कि सफीना के लिए इस साल इस कुर्सी को वापस पाना असंभव है।
इस साल का अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली सेरेना के जहां 9,075 अंक हैं वहीं सफीना के खाते में 7,800 अंक हैं। रूस की स्वेतलाना कुत्नेज्सोवा 6,141 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
सेरेना ने 2002 में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया था। इससे पहले वह अप्रैल 2009 में भी इस मुकाम तक पहुंची थीं। उस समय सफीना ने उन्हें इस कुर्सी से बेदखल किया था।
विश्व की 10 शीर्ष महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
2. दिनारा सफीना (रूस)
3. स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा (रूस)
4. केरोलिन वोजनिएस्की (डेनमार्क)
5. एलिना दिमेंतिएवा (रूस)
6.वीनस विलियम्स (अमेरिका)
7. विक्टोरिया एजारेंका (बेलारूस)
8. जेलेना जानकोविक (सर्बिया)
9. वेरा ज्योनारेवा (रूस)
10. एगनिजस्का रेडवांस्का (पोलैंड)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications