Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार के साथ भारत के हाथ के निकली श्रृंखला (लीड-7)

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में उसे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के रूप में दो झटके लगे। टीम के खाते में अभी सात रन जुड़े थे कि तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की गेंद पर सहवाग क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने एक छक्का लगाया और सिर्फ छह रन ही बना सके।

सहवाग के पेवेलियन लौटने के बाद मैदान पर आए गंभीर भी महज दो गेंदों का सामना कर सके। पहले ही ओवर में जानसन ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। गंभीर अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद डगलस बोलिंगर ने अपनी ही गेंद पर सचिन तेंदुलकर का कैच पकड़कर भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका दिया। तेंदुलकर ने 10 रन बनाए।

मास्टर ब्लास्टर के आउट होने के बाद भारतीय टीम को मुश्किल से निकालने का दारोमदार युवराज सिंह पर आ गया लेकिन वह भी बोलिंगर का शिकार बने। वह छह रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर हिट विकेट हो गए। इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी जानसन की गेंद पर चकमा खा गए और नेथन हॉरित्ज ने बिना कोई चूक किए उनका कैच लपक लिया। रैना बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौटे।

आधी टीम के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी गुवाहटी की परेशानी पैदा करती पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। धौनी ने 77 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा।

इसके बाद जडेजा का साथ देने आए प्रवीण ने संभलकर खेलते हुए आठवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। जडेजा 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 103 गेंदों का सामना कर छह चौके जड़े। भारत की पूरी टीम 48 ओवरों में 170 रनों पर सिमट गई। प्रवीण 54 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रवीण ने 51 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया।

आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने 35 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि शुरुआती ओवर में भारत को दो झटके देने वाले जानसन के खाते में तीन विकेट दर्ज हुए। हरफनमौला वॉटसन को भी दो सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने 41.5 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 49, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 25, कैमरून व्हाइट ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि माइकल हसी 35 और एडम वोग्स 23 रनों पर नाबाद लौटे।

वॉटसन ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए जबकि पोंटिंग ने 57 गेंदों पर तीन चौके जड़े। 25 रनों की पारी खेलने वाले व्हाइट ने 48 गेंदों का सामना किया। हसी ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 62 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए जबकि वोग्स ने 21 गेंदों पर चार झन्नाटेदार चौके जड़े। बोलिंगर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

हैदराबाद में खेले गए पांचवें मुकाबले में भारत को 3 रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय टीम ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।

इसके बाद मेहमान टीम ने मोहाली में खेले गए चौथे मुकाबले में 24 रनों से जीत हासिल कर 2-2 की बराबरी कर ली थी। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रनों से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+