स्वर्ण पदक से एक कदम दूर सुशील कुमार, फाइनल में पहुंचे
लंदन। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार लंदन ओलंपिक में पदक के करीब पहुंच गये हैं। सुशील ने सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान के अक्जुरेख तानातरोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
भारत को सुशील कुमार से पदक की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुशील ने सेमीफाइनल में अक्जुरेख तानातरोव को हरा दिया है। मैच में जैसे ही सुशील ने पहली पटखनी दी, वैसे ही देश भर में उत्साह बढ़ गया। खास तौर से सुशील के परिवार में उत्साह कई गुना बढ़ गया जो उनके मेडल के लिये प्रार्थना कर हरे थे।
सुशील कुमार ने इससे पहले प्रीक्वार्टरफाइनल मुकाबले में बीजिंग के स्वर्ण पदक विजेता को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। कुश्ती के 66 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल में उन्होंने रमज़ान शाहीन को 3-1 से करारी शिकस्त दी।
सुशील कुमार राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सुशील ने एशियाई खेलों भी भारत को पदक दिलाया है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
