Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुरुष डबल्स में नहीं चला पेस का जलवा

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब तो जीता पर पुरुष डबल्स का सेहरा अपने सिर नहीं बंधवा सके.

हालांकि गुरुवार को पेस ने यूएस ओपन के मिक्स्ड डबल्स का फ़ाइनल मुक़ाबला जीत कर अपना जलवा बिखेर दिया था.

पर शुक्रवार को जीत का यह अपेक्षित क्रम जारी नहीं रह सका.

पुरुष डबल्स के भी फाइनल में पेस अपने जोड़ीदार चेक गणराज्य के लूकास ड्लोही के साथ दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक ब्रायन से भिड़े.

मुक़ाबला रोमांचक रहा ब्रायन बंधुओं के आगे पेस और लूकास की जोड़ी अपना सिक्का नहीं जमा सकी और पुरुष डबल्स का खिताब ब्रायन बंधुओं को मिल गया.

ब्रायन बंधुओं ने 7-6, 7-6 के रोचक मुक़ाबले में पेस और उनके जोड़ीदार को हराकर छठा ग्रैंड स्लेम हासिल कर लिया.

पर जीत के बाद जब माइक ब्रायन अपनी प्रतिक्रिया देने आए तो बोले, "लिएंडर के प्रति मेरे दिल में बहुत सम्मान है. लिएंडर एक हस्ती हैं. उनके साथी लूकास भी कमाल के खिलाड़ी है. वे आगे खिताब ज़रूर जीतेंगे."

मिक्स्ड डबल्स की जीत

गुरुवार को मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में जीत का सेहरा बंधा लिएंडर पेस और उनकी साथी, ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक के सिर.

पेस और कारा ने ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और उनकी अमरीकी साथी लिज़ेल ह्यूबर को 7-6, 6-4 से हरा दिया.

पेस और कारा ने एक घंटे और 20 मिनट के रोमांचक मुक़ाबले में यह फ़ाइनल जीता. यह पेस के करियर का कुल आठवाँ ग्रैंड स्लैम ख़िताब है.

वर्ष 1999 में उन्होंने लीज़ा रेमंड के साथ मिलकर विंबलडन और 2003 में मार्टिना नवरातिलोवा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का मिक्स्ड डबल्स जीता था.

इसके अलावा उन्होंने चार पुरुष डबल्स ख़िताब जीते हैं. इनमें से तीन महेश भूपति के साथ हैं.

विंबलडन में नौ साल पहले लिएंडर पेस ने दोहरा ख़िताब जीता था. तब 1999 में उन्होंने महेश भूपति के साथ पुरुष डबल्स और लीज़ा रेमंड के साथ मिक्सड डबल्स का ख़िताब अपनी झोली में डाला था.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+