प्रमुख समाचार एजेंसियों ने डुनेडिन टेस्ट का बहिष्कार किया
एजेंसियों का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा इस श्रृंखला के मद्देनजर मीडिया के लिए लगाई गई नई शर्तो के विरोध में यह कदम उठाया है।
अमेरिकी समाचार एजेंसी-एसोसिएटेड प्रेस (एपी), फ्रांसीसी की एजेंसी फ्रांस प्रेसे (एएफपी) और ब्रिटेन की एजेंसी रायटर्स ने इस मैच के लिए अपना कोई संवाददाता डुनेडिन नहीं भेजा।
नई शर्तो को लेकर समाचार एजेंसियों और पीसीबी अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। आशा की जा रही है कि दूसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले यह मामला सुलझा लिया जाएगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जारी इस श्रृंखला के अंतर्गत तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं। पहले मैच में 32 रनों की जीत के साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
यह श्रृंखला मूल रूप से पाकिस्तान में खेली जानी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड टीम के पाकिस्तान जाने से इंकार करने के बाद इसे न्यूजीलैंड में ही कराने का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications