क्रिकेट विश्व कप : सेमीफाइनल, फाइनल के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू
विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 मार्च को क्रमश: कोलम्बो और मोहाली में खेले जाने हैं। फाइनल दो अप्रैल को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। पहला सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल-1 और क्वार्टर फाइनल-3 के विजेता के बीच होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल-2 और क्वार्टर फाइनल-4 की विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा।
आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय उपमहाद्वीप में विश्व कप की लोकप्रियता को देखते हुए टिकटों की बिक्री रिकार्ड स्तर तक पहुंच सकती है। तीनों मैचों के लिए सीमित संख्या में टिकट जारी किए गए हैं, लिहाजा बहुत सारे प्रशंसकों को निराशा भी मिलेगी।
ऑनलाइन बिक्री के बाद टिकट खिड़की और बैंकों के माध्यम से टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण शुरू होगा। पहले चरण के अंतर्गत सभी मैचों के 90 फीसदी से अधिक टिकट बिक चुके हैं। पहले चरण के लिए जारी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications