Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन कप फुटबाल : बहरीन ने भारत को 5-2 से हराया

दोहा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दोहा में एशियन कप फुटबॉल ग्रुप सी के मुकाबले में शुक्रवार को जस्मीन बिन हमद स्टेडियम में खेले गए एक मुकाबले में बहरीन ने भारत को 5-2 से पराजित कर दिया।

भारत की ओर से गौरमांगी सिंह ने नौवें और सुनील छेत्री ने 52वें मिनट में गोल किया। बहरीन की ओर से अब्दुल्लतीफ इस्माइल ने चार गोल किए जबकि फौजी एैश ने आठवें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील किया।

इससे पहले भारत अपने पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया से शून्य-चार से हार गया था। जबकि बहरीन को दक्षिण कोरिया ने 2-1 से हराया था।

इस तरह भारत और बहरीन दोनों ही टीमों को अगले दौर में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 15, 2011, 1:00 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+