विश्व के नम्बर 2 बल्लेबाज बने विराट
कोहली 784 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलयर्स (784) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली इससे पहले पांचवें स्थान पर थे। डिविलियर्स के साथी खिलाड़ी हाशिम अमला (889) अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में कोहली ने भारत की ओर से सर्वाधिक 191 रन बनाए थे।
श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मुकाबले में शानदार शतक जड़ने वाले पठान 34 स्थान का छलांग लगाते हुए 82वें से 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आस्ट्रेलिया के माइकल हसी 783 अंकों के साथ चौथे जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल पांचवें स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 730 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं।
गेंदबाजी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी 727 अंको के साथ शीर्ष पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications