Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्मण को पद्मश्री

लक्ष्मण को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। लक्ष्मण के लिए पिछला वर्ष शानदार रहा है। उन्होंने उस दौरान 11 टेस्ट मैचों में 67.07 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें कई बार टीम इंडिया की डुबती नैया को पार लगाने में उन्होंने संकट मोचक पारियां खेली।

पिछले वर्ष लक्ष्मण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार 143 रनों की पारी खेली थी जबकि कोलम्बो में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण ने मोहाली में नाबाद 73 रन बनाए थे जबकि अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 91 रन बनाए थे।

हाल में दक्षिण अफ्रीका में सम्पन्न तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में लक्ष्मण ने डरबन में 96 रन बनाए थे। इससे पहले, क्रिकेट के क्षेत्र में तेंदुलकर, द्रविड़, गावस्कर, सहवाग, बेदी, कपिल , गांगुली, हरभजन और धौनी को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+