स्पेनिश लीग : मेसी के गोल की बदौलत जीता बार्सिलोना
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, बार्सिलोना ने रविवार को खेले गए एक मुकाबले में बिल्बाओ को 2-1 से हरा दिया। इस जीत से बार्सिलोना ने पांच अंक अर्जित किए।
बार्सिलोना की ओर से डेविड विला ने मैच के शुरुआत में गोल कर बिल्बाओ पर बढ़त बना ली। इसके बाद बिल्बाओ की ओर से एंडोनी इराओला ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
हाल में 'फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से नवाजे गए मेसी ने मैच के 78वें मिनट में विजयी गोल कर बार्सिलोना को जीत दिला दी।
मेसी 25 गोल के साथ रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 24 गोल को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
बार्सिलोना ने 24 मुकाबले खेले हैं जिसमें 21 मुकाबलों में उसे जीत मिली है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
अंक तालिका में 65 अंकों के साथ बार्सिलोना शीर्ष पर है जबकि 60 अंक लेकर रियल मेड्रिड दूसरे स्थान पर है।
वेलेंसिया 24 मुकाबले खेलकर 48 अंकों के साथ तीसरे जबकि विलारियल इतने ही मैचों में 46 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
बिल्बाओ 38 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
जीत के बाद मेसी ने कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम जीत रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications